Stock Market Today: वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच कारोबार में उछाल... 469 अंक सेंसेक्स, निफ्टी 26,126 के पार

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मुंबई। विदेशी पूंजी के प्रवाह और वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच निवेशकों की भावना सकारात्मक बनी रहने से सेंसेक्स और निफ्टी ने सोमवार को आशावादी रुख के साथ कारोबार शुरू किया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 482.7 अंक या 0.56 प्रतिशत चढ़कर 85,412.06 अंक पर और एनएसई निफ्टी 160.2 अंक या 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,126.60 अंक पर पहुंच गया। 

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, ट्रेंट, एचसीएल टेक और भारती एयरटेल के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। केवल अल्ट्राटेक सीमेंट और पावर ग्रिड के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। 

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.73 प्रतिशत चढ़कर 60.91 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,830.89 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी पिछले कारोबारी सत्र में 5,722.89 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। 

ये भी पढ़े : 
Stock Market Today: चार सत्र की गिरावट के बाद बढ़त दर्ज, शेयर बाजार में तेजी के चलते सेंसेक्स-निफ्टी उछले   

संबंधित समाचार