अमरोहा: आंधी बारिश से पेड़ो से गिरे आम, कारोबारियों को हुआ नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। सोमवार को हुई बारिश आम कारोबारियों के लिए आफत बनकर टूटी। सुबह से ही लगातार हो रही बारिश तूफान ने आम के कारोबारियों की कमर तोड़ कर रख दी है। तूफान से आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। आम के बाग़ में घुटनो घुटनो पानी खड़ा हो गया है। आंधी …

अमरोहा, अमृत विचार। सोमवार को हुई बारिश आम कारोबारियों के लिए आफत बनकर टूटी। सुबह से ही लगातार हो रही बारिश तूफान ने आम के कारोबारियों की कमर तोड़ कर रख दी है। तूफान से आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। आम के बाग़ में घुटनो घुटनो पानी खड़ा हो गया है।

आंधी तूफान से आम पेड़ो से टूटकर गिर गया है। आम कारोबारी अंसार अली का कहना है कि अभी तक पहले हुए नुकसान की भरपाई नहीं हो पाई है। अब बारिश तूफान से काफी नुकसान कर दिया है। इस बार उम्मीद थी की रेट अच्छा मिलेगा लेकिन तूफान ने आम की फसल को बर्बाद कर दिया है।

ये भी पढ़ें:- पलक तिवारी ने कुछ यूं किया रैंप वॉक, यूजर्स बोले- आप बिजली ही गिराओ बस!

संबंधित समाचार