रायबरेली में हवन पूजन के बाद नामांकन करेंगे राहुल गांधी, पार्टी कार्यालय पर भारी भीड़    

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली/लखनऊ, अमृत विचार। रायबरेली लोकसभा सीट से थोड़ी देर में कांग्रेस के प्रत्याशी के तौर पर राहुल गांधी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी यहाँ मौजूद है। राहुल गांधी पार्टी के कार्यालय पर पहुंचे हैं, जहाँ उत्साही कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ मौजूद है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी हवन-पूजन के बाद अपना परचा दाखिल करेंगे।     

इससे पहले राहुल गांधी रायबरेली गेस्ट हाउस पहुंचे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, अमेठी के फुरसतगंज हवाईअड्डे पर पहुंचे थे जहां पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। 

ये भी पढ़ें -कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी पहुंचे रायबरेली गेस्ट हाउस, थोड़ी देर में करेंगे नामांकन

संबंधित समाचार