पीलीभीत: महुआ गांव में बाघ की दस्तक, बछड़े को बनाया निवाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/गजरौला, अमृत विचार। पर्यटन सत्र बंद होने के बाद बाघ की चहलकदमी तेजी से बढ़ने लगी है। जंगल से निकालकर बाघ आबादी में प्रवेश कर रहे हैं। इसको लेकर कुछ लोग जंगल में पानी की कमी होने की वजह से बाघ आबादी की ओर दौड़ रहे हैं। शनिवार की रात बाघ ने एक बछड़े को …

पीलीभीत/गजरौला, अमृत विचार। पर्यटन सत्र बंद होने के बाद बाघ की चहलकदमी तेजी से बढ़ने लगी है। जंगल से निकालकर बाघ आबादी में प्रवेश कर रहे हैं। इसको लेकर कुछ लोग जंगल में पानी की कमी होने की वजह से बाघ आबादी की ओर दौड़ रहे हैं। शनिवार की रात बाघ ने एक बछड़े को अपना निवाला बना लिया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बाघ की निगरानी शुरू कर दी है। इधर, लगातार तीन दिनों से गांव में बाघ की दस्तक को देखते हुए दहशत बनी हुई है।

टाइगर रिजर्व की माला रेंज के गांव महुआ में शनिवार की रात छेदा लाल के खेत में बाघ ने छुट्टा घूम रहे बछड़े पर हमला कर दिया। शिकार करने के बाद वह बछड़े के शव को रेलव क्रासिंग पार मंगली प्रसाद के खेत में ले गया। रविवार की सुबह मंगली प्रसाद अपने खेत में घास काटने पहुंचे। बछड़े को मृत अवस्था में देखकर मंगली प्रसाद होश उड़ गए।

मामले की जानकारी मिलते ही अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। साथ ही खेत में बाघ के पदचिन्ह भी दिखाई दिए। तीन दिन पहले भी छेदा लाल के खेत में दो गोवंशीय छुट्टा पशुओं का निवाला बना चुका है। बाघ की चहलकदमी से गांव में दहशत बनी हुई है। ग्रामीण अपने खेत पर काम करने जाने से भी डर रहे हैं। ग्राम प्रधान बीरबल ने वन विभाग को बाघ होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बाघ होने की पुष्टि की। बाघ की लोकेशन को ट्रैस करने के लिए वन क्षेत्राधिकारी ने टीम गठित की है। जो बाघ को ट्रेस करने में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: रिश्ता टूटने से बौखलाए युवक ने बनाया फर्जी निकाहनामा

 

संबंधित समाचार