बहराइच: सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ-बहराइच मार्ग पर जरवल जा रही महिला की हादसे में हुई मौत

बहराइच, अमृत विचार। जिले के कोतवाली देहात और सुजौली थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत हो गई। जबकि महिला का चचेरा घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर के बंदरिया बाग घोसियाना निवासी खुशनुमा (23) पत्नी इकबाल अपने चचेरे देवर सोनू पुत्र उस्मान के साथ बाइक से मंगलवार को जरवल जा रही थी।

कोतवाली देहात के लखनऊ बहराइच मार्ग पर गोलवाघाट पुल के पास बाइक में ट्रक ने ठोकर मार दी। जिससे महिला की मौत हो गई। जबकि देवर घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उधर सुजौली थाना क्षेत्र के मोटे बाबा स्थान पर सोमवार शाम को बाइक और चार पहिया वाहन में टक्कर हो गई थी। जिसमें पांच लोग घायल हुए थे। घायल झगरु प्रसाद की जिला अस्पताल में रात को इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि घनश्याम और प्रेमा देवी समेत अन्य का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें:-डिंपल यादव का दावा- भाजपा अगर लोकसभा चुनाव जीती तो भारत 15 साल पीछे चला जाएगा

संबंधित समाचार