बरेली: रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर मे लगी आग, मची अफरा-तफरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब डोहरा रोड स्थित पिछले गेट के पास लगे पेड़ों में आग की लपटें उठने लगीं। ये आग शाम करीब पांच बजे लगी है। जहां आग के लगने से डोहरा रोड से गुजर रहे राहगीर धुएं से परेशान हो गए साथ ही लोगों में डर का माहौल बन गया। 

पेड़ों में आग की बड़ी-बड़ी लपटें देखकर किसी दुर्घटना की आशंका होने लगी। मगर शुक्र है कि ये आग जिस समय लगी तब उस जगह जब आस-पास कोई भी नहीं था। मगर इस दौरान पेड़ के नीचे ठंडक ले रहे जानवरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आग लगते ही वहां बैठे सारे कुत्ते भाग गए। मगर ऐसे में पेड़ में बैठे कुछ पक्षी आग लगने से घायल हो गए और कुछ तुरंत ही उड़ गए। 

आग के काफी फैलने के बाद वहां के गार्ड को आग की सूचना मिली। जिसके बाद वह पौधों में पानी देने पाले डिब्बे से आग बुझाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान आग और भी ज्यादा आगे तक बढ़ने लगी। वहीं आग को लेकर गार्ड ने बताया कि यहां पहले भी आग लग चुकी है। अभी आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। 

ये भी पढे़ं- बरेली: मार्टिन से लगी आग, झुलसी बुजुर्ग महिला की मौत 

 

संबंधित समाचार