बरेली: मार्टिन से लगी आग, झुलसी बुजुर्ग महिला की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। घर में सो रही बुजुर्ग महिला मार्टिन से लगी आग से गंभीर रूप से झूलस गई। उपचार के लिए उसे पड़ोसियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इसकी जानकारी परिजनों को दे दी है।

जानकारी के अनुसार थाना प्रेम नगर क्षेत्र के एकता नगर निवासी बैंक ऑफ बड़ौदा से रिटायर्ड 65 वर्षीय गुड़िया पत्नी स्वर्गीय रामसिंह रिटायर्ड आईवीआरआई कर्मचारी घर में अकेले रहती थीं। उनके छोटे बेटे की दो साल पहले मौत हो गई थी। उनका बड़ा बेटा घर पर नहीं रहता था। दोनों बेटियों की शादी कर दी थी। उनकी छोटी बेटी सोमवार को घर पर सफाई कर चली गई। रात करीब 10 बजे पड़ोसियों ने घर में धुआं निकलते हुए देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घर के अंदर जाकर देखा तो गुड़िया मार्टिन से लगी आग से बुरी तरह झुलस चुकी थी। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, देर रात उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- बरेली: शादी में दबंगो ने युवक पर लाठी डंडों से किया वार, अस्पताल में तोड़ा दम

संबंधित समाचार