बहराइच: चूल्हे की चिंगारी से भड़की आग, तीन घर जले, बालिका झुलसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बौंडी/बहराइच, अमृत विचार। जनपद के नंदवल गांव में मंगलवार को खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। जिसमें समान निकालते समय बालिका झुलस कर घायल हो गई। चार बकरियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। गांव में कोहराम मच गया है। विकास खंड फखरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत नंदवल में मंगलवार शाम को गांव की महिलाएं चाय बना रही थी।

तभी एक महिला के यहां से चूल्हे की भड़की चिंगारी से आग लग गई। गांव निवासी मोगरे, टीकाराम और हरिद्वार प्रसाद का मकान जलकर राख हो गया। सामान निकालते समय हरिद्वार की बालिका झुलस गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरिद्वार प्रसाद वर्मा का रखा लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

6

आग लगने के चलते घर मे बंधी चार बकरियों की जलकर मौत हो गई है। आग लगने की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की पड़ताल कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपने की बात कही है। एसडीएम ने बताया कि राजस्व टीम द्वारा क्षति रिपोर्ट दी गई है। जल्द ही पीड़ितों के खाते में आर्थिक सहायता राशि भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ें:-डिंपल यादव का दावा- भाजपा अगर लोकसभा चुनाव जीती तो भारत 15 साल पीछे चला जाएगा

संबंधित समाचार