रामनगर: पांच साल में इस बार हाईस्कूल का परिणाम बेहतर

रामनगर, अमृत विचार। साल 2021 के कोरोनाकाल के परिणाम को छोड़ दें तो हाईस्कूल के परीक्षाफल ने इस बार पिछले पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। 12वीं का परीक्षा परिणाम पिछले पांच साल में बेहतर तो रहा, लेकिन 2022 के रिकॉर्ड के बराबरी पर आकर रुक गया।
दसवीं कक्षा में इस बार परीक्षार्थियों की सफलता का प्रतिशत पांच सालों में सबसे बेहतर रहा। साल 2021 में सफलता 99.09 प्रतिशत रहा, जो इस बार से करीब 10 प्रतिशत अधिक है। 2021 कोरोना काल था, जिसमें स्कूल बंद रहने के कारण बगैर बोर्ड परीक्षाएं कराए परिणाम दिए गए थे।
उस समय अर्द्धवार्षिक परीक्षा के अंकों के आधार पर परिणाम आया था। इंटर में भी यही स्थिति मानें तो यह पिछले पांच साल में बेहतर परिणाम है। हालांकि इंटर में इस साल सफलता का प्रतिशत (82.63) साल 2022 की बराबरी कर सका।
हाईस्कूल - पिछले पांच सालों का परीक्षा परिणाम
साल परीक्षार्थी पास प्रतिशत
2020 1,47155 1,13191 76.91
2021 1,47725 1,46386 99.09
2022 1,27895 99,091 77.47
2023 1,27844 1,08890 85.17
2024 1,12377 1,00179 89.14
इंटर - पिछले पांच सालों का परीक्षा परिणाम
साल परीक्षार्थी पास प्रतिशत
2020 1,19164 95,645 80.26
2021 1,21705 1,21171 99.56
2022 1,11688 92,296 82.63
2023 1,23945 1,00380 80.98
2024 92,020 76039 82.63