मंकीपॉक्स ने अमेरिका में बढ़ाई टेंशन, बच्चे भी आए चपेट में, बाइडेन प्रशासन लगा सकता है पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी
वाशिंगटन। दुनियाभर में मंकीपॉक्स तेजी से फैला रहा है। अब इस संक्रमण की चपेट में बड़ें ही नहीं, बच्चे भी आ रहे हैं। अमेरिका के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कैलिफोर्निया में पहली बार एक बच्चे और एक नवजात शिशु में मंकीपॉक्स के लक्षण मिले हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। इस बीच बाइडेन …
वाशिंगटन। दुनियाभर में मंकीपॉक्स तेजी से फैला रहा है। अब इस संक्रमण की चपेट में बड़ें ही नहीं, बच्चे भी आ रहे हैं। अमेरिका के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कैलिफोर्निया में पहली बार एक बच्चे और एक नवजात शिशु में मंकीपॉक्स के लक्षण मिले हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। इस बीच बाइडेन प्रशासन इस बात पर विचार कर रहा है कि क्या मंकीपॉक्स के प्रकोप को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया जाए, क्योंकि अमेरिका में मामले शुक्रवार को 2,800 से अधिक हो गए।
अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने एक बयान में कहा कि बच्चों में मंकीपॉक्स के दोनों मामले संभवत: घरेलू संक्रमण का नतीजा हैं। एजेंसी ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा है और उनका इलाज किया जा रहा है। आपको बता दें कि इस साल अब तक 60 से अधिक देशों में मंकीपॉक्स के 14,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और अफ्रीका में पांच मौतें हो चुकी हैं।
खबर के मुताबिक एक चिकित्सा विशेषज्ञ ने कहा कि अमेरिका में पुष्टि किए गए 2,891 मंकीपॉक्स के मामलों में से 99% उन पुरुषों में पाए गए हैं, जो पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले हैं। लेकिन कुछ मुट्ठी भर महिलाएं और ट्रांसजेंडर पुरुष भी हैं, जो मंकीपॉक्स से संक्रमित हो गए हैं। ये कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि मंकीपॉक्स के मामले बच्चों में सामने आए हैं। लेकिन ,आज तक इसका कोई सबूत नहीं है कि यह वायरस समलैंगिक, उभयलिंगी और पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले अन्य पुरुषों के समुदायों के बाहर फैला है।
ये भी पढ़ें : भारतीय लड़की को ढूंढने में लगी FBI, तीन सालों से हैं अमेरिका से गायब
