मुख्तार की सुरक्षा चाक चौबंद, सेहत दुरुस्त: अफजाल अंसारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सांसद अफजाल अंसारी ने रविवार को कहा कि बांदा जेल में निरुद्ध उनके भाई पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है और सुरक्षा नियमों का पालन करना सबका कर्तव्य है। बाहुबली मुख्तार अंसारी से जेल में मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में अफजाल ने कहा कि …

बांदा। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सांसद अफजाल अंसारी ने रविवार को कहा कि बांदा जेल में निरुद्ध उनके भाई पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है और सुरक्षा नियमों का पालन करना सबका कर्तव्य है। बाहुबली मुख्तार अंसारी से जेल में मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में अफजाल ने कहा कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है जो नियम बने हैं।
उनके पालन का उत्तरदायित्व उनका भी है, जिन्होंने नियम बनाए हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी का फिलहाल स्वास्थ्य ठीक है। उम्र की वजह से तमाम बीमारियां लगी रहती है जिसकी वजह से वह अक्सर बीमार हो जाते हैं। सभी को चिंता उनके स्वास्थ्य की है। उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी पर लगाए गए आरोपों का सामना हम अदालत में करेंगे और अदालत में अपने को बेगुनाह साबित करेंगे।

भाजपा की चुनावी तैयारियों को लेकर पूछे गये सवाल पर उन्होने कहा “ हमारी तैयारी ये खुद करते हैं। लोकसभा के पिछले चुनावों में भाजपा प्रत्याशी मनोज सिन्हा को पहली बार ढाई लाख , दूसरी बार सवा लाख से हराया था और अब आने वाले चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को तीन लाख वोटों से हराएंगे।”

यह भी पढ़ें:-गाजीपुर : मुख्तार के भाई अफजाल के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई, 15 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क

संबंधित समाचार