जिंदगी से खिलवाड़ : बच्ची को चढ़ा दिया एक्सपायरी इंजेक्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलरामपुर अस्पताल का मामला, परिजनों ने किया हंगामा

अमृत विचार, लखनऊ । बलरामपुर अस्पताल में भर्ती बच्ची को एक्सपायरी इंजेक्शन चढ़ा दिया। परिजनों को जानकारी होने पर वह हंगामा करने लगे। इससे काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। अस्पताल प्रशासन ने आरोपी स्टाफ को हटाने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

अलीगंज के रहने वाले सूरज की बेटी खुशी (10) पीलिया से ग्रस्त है। परिजनों के मुताबिक उसे बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में दिखाया गया था। जहां से उसे  बाल रोग विभाग में भर्ती करके इलाज मुहैया कराया जा रहा है। पिता सूरज का आरोप है शुक्रवार सुबह मेडिकल स्टाफ ने बच्ची को एक्सपायर इंजेक्शन चढ़ा दिया।

यह देख परिजन ने विरोध जताया और मामले की शिकायत दर्ज कराई। मौके पर पहुंचे अफसरों ने छानबीन की। जांच दौरान पता चला बच्ची को एक्सपायर इंजेक्शन लगा है। इस इंजेक्शन का बैच नंबर डी1जीबीवी01 है। इसकी मैनुफै​क्चिरिंग डेट जनवरी 2022 की थी। जबकि वह दिसंबर 2023 में एक्सपायरी डेट पड़ी है। अस्पताल प्रशासन का कहना है मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

संबंधित समाचार