PM मोदी ने केरल वासियों को ओणम पर दीं शुभकामनाएं, कहा- समाज में सौहार्द की भावना बढ़ाए

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ओणम के पर्व पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई की यह पर्व समाज में सौहार्द की भावना बढ़ाए। यह पर्व केरल में फसल की कटाई और राजा महाबली के घर लौटने से जुड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह पर्व प्रकृति के महत्व तथा …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ओणम के पर्व पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई की यह पर्व समाज में सौहार्द की भावना बढ़ाए। यह पर्व केरल में फसल की कटाई और राजा महाबली के घर लौटने से जुड़ा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह पर्व प्रकृति के महत्व तथा हमारे मेहनती किसानों की अहमियत को रेखांकित करता है। उन्होंने ट्वीट किया कि सभी को ओणम की शुभकामनाएं, खासतौर पर दुनिया भर में रह रहे केरल और मलयाली समुदाय के लोगों को।

यह पर्व प्रकृति की महत्ता तथा हमारे मेहनती किसानों की अहमियत को रेखांकित करता है। ओणम का यह पर्व समाज में सौहार्द की भावना बढ़ाए।

यह भी पढ़ें:-Covid-19 Updates: कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन, 24 घंटे में आए 6395 नए केस, 33 की मौत

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज