Italy Election : जियोर्जिया मेलोनी बनेंगी इटली की पहली महिला पीएम, 77 साल में 70 बार बदली सरकार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रोम । इटली में हुए आम चुनावों में ब्रदर ऑफ इटली पार्टी की नेता जॉर्जिया मेलोनी ने इतिहास रच दिया। मेलोनी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने जा रही हैं। जॉर्जिया मेलोनी ने पूर्व पीएम मारियो द्रागी को बड़े अंतर से मात दी। इसी के साथ इटली में दूसरे विश्व युद्ध के बाद दक्षिण पंथी …

रोम । इटली में हुए आम चुनावों में ब्रदर ऑफ इटली पार्टी की नेता जॉर्जिया मेलोनी ने इतिहास रच दिया। मेलोनी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने जा रही हैं। जॉर्जिया मेलोनी ने पूर्व पीएम मारियो द्रागी को बड़े अंतर से मात दी। इसी के साथ इटली में दूसरे विश्व युद्ध के बाद दक्षिण पंथी सरकार का भी रास्ता साफ हो गया। इटली में 1945 के बाद 2022 तक 77 साल में 70वीं बार सरकार बदली है। जॉर्जिया मेलोनी के पीएम बनने के साथ ही इटली के फाशिस्ट तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी की भी चर्चा तेज हो गई। दरअसल, जॉर्जिया मेलोनी खुद को मुसोलिनी समर्थक मानती हैं।

बता दें कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यह पहला मौका होगा, जब इटली में किसी दक्षिणपंथी पार्टी की सरकार बनेगी। इटली की राजधानी रोम से आने वाली 45 वर्षीय मेलोनी ने ‘God, country and family’ नारे के साथ प्रचार किया था। वह एक ऐसी पार्टी का नेतृत्व करती हैं, जिसने एलजीबीटीक्यू और गर्भपात अधिकारों को कम करने का प्रस्ताव दिया है। चुनावों में जीत के बाद मेलोनी ने कहा कि अगर हमें इस देश पर शासन के लिए आमंत्रित किया जाता है, तो हम इटली के सभी नागरिकों को ध्यान में रखकर सरकार चलाएंगे। हम यह (इस देश के) सभी नागरिकों को एकजुट करने के उद्देश्य से करेंगे। हमें इटली ने चुना है। हम (देश को) कभी धोखा नहीं देंगे, जैसा कि हमने पहले कभी नहीं किया है।

इटली में किस पार्टी को कितने वोट मिले

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गठबंधन को 43.8% वोट मिले हैं। जॉर्जिया मेलोनी की पार्टी ने 26% वोट हासिल किए। वामपंथी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन को करीब 26 प्रतिशत वोट मिले। वहीं, पांच-स्टार मूवमेंट को 15% वोट मिले हैं। मेलोनी गठबंधन सीनेट की 114 सीटें जीतने में सफल रहीं। इटली में बहुमत साबित करने के लिए सीनेट की 104 सीटों की जरूरत है। इटली में निवर्तमान पीएम मारियो द्रागी की सरकार गठबंधन में शामिल अन्य दलों के समर्थन वापस लेने के बाद जुलाई में गिर गई थी।

ये भी पढ़ें : यूएनजीए में भूटान-नेपाल ने जताया भारत का आभार, कोविड-19 टीकों की आपूर्ति को बताया महत्वपूर्ण कदम

संबंधित समाचार