बरेली: त्योहारों को लेकर प्रशासन सतर्क, ADG ने दिए सतर्कता बरतने के निर्देश

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एडीजी राजकुमार द्वारा धनतेरस और दीपावली त्योहार के अवसर पर बरेली जोन के समस्त जनपद प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- बरेली: विशेष फलदाई होगा ये दीपावली का पर्व, ऐसे करें मां लक्ष्मी-भगवान गणेश की पूजा उन्होंने कहा कि 22 अक्टूबर से 27 …

बरेली, अमृत विचार। एडीजी राजकुमार द्वारा धनतेरस और दीपावली त्योहार के अवसर पर बरेली जोन के समस्त जनपद प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: विशेष फलदाई होगा ये दीपावली का पर्व, ऐसे करें मां लक्ष्मी-भगवान गणेश की पूजा

उन्होंने कहा कि 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक तक मनाये जाने वाले धनतेरस, नरक चतुर्दशी/छोटी दीपावली, बड़ी दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा भैयादूज के त्योहार पर विशेष सतर्कता एवं शांति, कानून-व्यवस्था बनाये रखने हेतु सुदृढ़ पुलिस प्रबन्ध बनाये रखने को कहा है। धनतेरस पर बाजारों में भीड़ उमड़ती है, ऐसी स्थिति में चोरी, जेब कटने, छिनैती, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं की रोकथाम हेतु व्यापक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाये तथा एंटी रोमियो स्क्वॉड को चिन्हित स्थानों पर नियुक्त किया जाये।

सर्राफा बाजार में अधिकतम आवाजाही के समय पुलिस,पीएसी और यूपी-112 वाहनों से सघन पैदल गश्त की जाये। पटाखों की दुकानों को अस्थाई लाइसेंस देने के सम्बंध में शासन के आदेशानुसार कार्यवाही की जाये। पटाखों की दुकानों के पास आवश्यक आग से बचाव के उपाय किये जायें ताकि आग लगने की स्थिति में आग को बुझाने के लिये त्वरित कार्यवाही की जा सके। पटाखों की दुकानों पर भी आग से बचाव के उपाय एवं संसाधन उपलब्ध होना सुनिश्चित किया जाये।

  • दीपावली के अगले दिन गोबर्धन पूजा पर निकलने वाले जुलूसों पर शांति व कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिये उचित पुलिस व्यवस्था की जाये। भैया दूज के अवसर पर रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों और अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी/पुलिस व्यवस्था की जाये ताकि आपराधिक/असामाजिक तत्व महिलाओं के साथ लूटपाट व छेड़खानी जैसे अपराध न कर सकें। सभी राष्ट्रीय राजमार्गो और यातायात के मार्गों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाये तथा पूर्व में इस तरह के अपराधों में शामिल लुटेरों व अपराधियों की थानावार सूची बनाकर उनका सत्यापन कर प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की जाये।
  • जनपदों में स्थापित होने वाले जागरण एवं दीपावली मेला कार्यक्रम की समस्त प्रतिमाओं, पंडालों, जुलूसों एवं उनके आयोजकों/संचालकों के साथ-साथ प्रबंधन समिति के सदस्यों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं धर्मगुरूओं के साथ जिला एवं थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित की जाये, जिसमें स्थानीय मजिस्ट्रेट और अन्य विभागों जैसे पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, जल संस्थान एवं विधुत विभाग के अधिकारियों द्वारा उपरोक्त बैठक में भाग लिया जाये।
  • जिन स्थानों पर पूर्व में विवाद की सूचना प्राप्त हुयी है, वहॉं पुलिस व राजस्व विभाग के राजपत्रित अधिकारी द्वारा स्थिति का अध्ययन कर विवादों का समय से समाधान कर लिया जाये तथा ऐसे स्थानों पर विशेष पुलिस व्यवस्था की जाये।
  • असामाजिक/सांप्रदायिक तत्वों की सूची को अद्यतन कर आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
  • समस्त राजपत्रित अधिकारी/थाना प्रभारी छोटी से छोटी घटना को गम्भीरता से लें, मौके का तुरंत निरीक्षण करें और विवाद के समाधान के लिये कठोर और प्रभावी उपाय सुनिश्चित किया जाये।
  • सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सतर्क दृष्टि रखी जाये और किसी भी तरह की सामाजिक और धार्मिक उन्माद फैलाने वाले पोस्ट का खंडन कर दोषियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये और उन पोस्टों को हटवाया जाये।
  • जनपदों में लगे सीसीटीवी/ कैमरों की जॉंच कर खराब सीसीटीवी/कैमरों की मरम्मत करायी जाये। महत्वपूर्ण, हॉटपॉट और संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाये।
  • सुचारू यातायात के लिये आवश्यकतानुसार यातायात पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाकर पार्किग की अलग से व्यवस्था की जाये एवं दीपावली मेले आदि में महिलाओं व बच्चो की सुरक्षा पर ध्यान देकर मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया जाये। समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी द्वारा उपरोक्त निर्देेशों का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।
  • इसके साथ ही उन्होंने सभी लोगों से अनुरोध किया है दीपावली के त्यौहार पर सतर्कता बरतते हुये हर्षोल्लास से मनायें तथा सोशल मीडिया पर किसी प्रकार का भ्रामक / आपत्तिजनक पोस्ट न करें तथा किसी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें। किसी भी स्थिति में पुलिस मदद के लिये यूपी 112 व स्थानीय पुलिस की मदद लें। बरेली जोन के सभी जनपदों में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस बल कटिबद्ध है।

यह भी पढ़ें- बरेली: मधुमक्खी पालन और शहद उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद ने बांटे प्रमाण पत्र

संबंधित समाचार