हरियाणा, मप्र, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश का स्थापना दिवस आज, अमित शाह ने दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को हरियाणा, मध्यप्रदेश, केरल, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के विकास की कामना की। शाह ने एक ट्वीट श्रृंखला में कहा कि बहादुर जवानों, मेहनतकश किसानों और प्रतिभावान खिलाड़ियों की भूमि हरियाणा के स्थापना दिवस पर प्रदेश के …
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को हरियाणा, मध्यप्रदेश, केरल, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के विकास की कामना की। शाह ने एक ट्वीट श्रृंखला में कहा कि बहादुर जवानों, मेहनतकश किसानों और प्रतिभावान खिलाड़ियों की भूमि हरियाणा के स्थापना दिवस पर प्रदेश के सभी भाइयों-बहनों को शुभकामनाएं देता हूँ और कमाना करता हूँ कि आने वाले समय में प्रदेश विकास व प्रगति के शिखर पर पहुँचे।
ये भी पढ़ें:-पुल हादसा: मोरबी के जख्म पर मरहम लगाने जाएंगे PM मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी जताया शोक
बहादुर जवानों, मेहनतकश किसानों और प्रतिभावान खिलाड़ियों की भूमि हरियाणा के स्थापना दिवस पर प्रदेश के सभी भाइयों-बहनों को शुभकामनाएं देता हूँ और कमाना करता हूँ कि आने वाले समय में प्रदेश विकास व प्रगति के शिखर पर पहुँचे। pic.twitter.com/HY4wvBDyzM
— Amit Shah (@AmitShah) November 1, 2022
दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि संस्कृति, अध्यात्म और प्राकृतिक सौन्दर्य के अद्भुत समागम की भूमि मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के भाइयों-बहनों को शुभकामनाएं देता हूँ। मध्य प्रदेश ने विकास और सुशासन को चरितार्थ कर लोक कल्याण के नए माप दंड स्थापित किए हैं, प्रदेश नई ऊँचाइयों को छुए ऐसी कामना करता हूँ। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के भाइयों-बहनों को प्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
संस्कृति, अध्यात्म और प्राकृतिक सौन्दर्य के अद्भुत समागम की भूमि मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के भाइयों-बहनों को शुभकामनाएं देता हूँ। मध्य प्रदेश ने विकास और सुशासन को चरितार्थ कर लोक कल्याण के नए माप दंड स्थापित किए हैं, प्रदेश नई ऊँचाइयों को छुए ऐसी कामना करता हूँ। pic.twitter.com/kmYGe4umrb
— Amit Shah (@AmitShah) November 1, 2022
समृद्ध संस्कृति व खनिज संपदा से संपन्न छत्तीसगढ़ राज्य की जनता की खुशहाली व प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना करता हूँ। उन्होंने कन्नड भाषा में ट्वीट किया कि कर्नाटक राज्योत्सव के विशेष अवसर पर कर्नाटक के मेरे भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई। हमें कर्नाटक की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र की प्रगति में कन्नड़ के योगदान पर गर्व है। मेरी कामना है कि कर्नाटक के लोग हमेशा खुश और समृद्ध रहें।
छत्तीसगढ़ के भाइयों-बहनों को प्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। समृद्ध संस्कृति व खनिज संपदा से संपन्न छत्तीसगढ़ राज्य की जनता की खुशहाली व प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना करता हूँ। pic.twitter.com/OUjvRO4k0c
— Amit Shah (@AmitShah) November 1, 2022
गृहमंत्री ने मलयालम में ट्वीट किया कि केरल की मेरी सभी बहनों और भाइयों को केरल स्थपना दिवस की शुभकामनाएं। मैं केरल के लोगों की समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं। यह खूबसूरत राज्य अपनी आगे की यात्रा में प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएं।
ಕರ್ನಾಟಕ ರಾಜ್ಯೋತ್ಸವದ ವಿಶೇಷಸಂದರ್ಭದಲ್ಲಿ ಕರ್ನಾಟಕದ ನನ್ನ ಸಹೋದರ ಮತ್ತು ಸಹೋದರಿಯರಿಗೆ ಹಾರ್ದಿಕ ಶುಭಾಶಯಗಳು. ಕರ್ನಾಟಕದ ಶ್ರೀಮಂತ ಸಾಂಸ್ಕೃತಿಕ ಪರಂಪರೆ ಮತ್ತು ರಾಷ್ಟ್ರದ ಪ್ರಗತಿಗೆ ಕನ್ನಡಿಗರ ಕೊಡುಗೆಯ ಬಗ್ಗೆ ನಮಗೆ ಹೆಮ್ಮೆ ಇದೆ. ಕನ್ನಡಿಗರು ಸದಾ ಸಂತೋಷ ಮತ್ತು ಸಮೃದ್ಧಿಯಿಂದಿರಲಿ ಎಂದು ಹಾರೈಸುತ್ತೇನೆ. pic.twitter.com/p9ZLdRvCrl
— Amit Shah (@AmitShah) November 1, 2022
రాష్ట్ర అవతరణ దినోత్సవం సందర్భంగా ఆంధ్రప్రదేశ్ ప్రజలకు నా హృదయపూర్వక శుభాకాంక్షలు. అద్భుతమైన సంస్కృతి మరియు గొప్ప మనసున్న ప్రజానికానికి ఆంధ్రప్రదేశ్ ప్రసిద్ధి చెందింది.
రాబోయే కాలంలో ఆంధ్రప్రదేశ్ మరింత అభివృద్ధి చెందాలని ప్రార్థిస్తున్నాను. pic.twitter.com/OjoDTvyKj2— Amit Shah (@AmitShah) November 1, 2022
शाह ने ट्वीट कर कहा कहा कि आंध्र प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर आंध्र प्रदेश के लोगों को मेरी हार्दिक बधाई। आंध्र प्रदेश अपनी अद्भुत संस्कृति और महान हृदय वाले लोगों के लिए प्रसिद्ध है। मैं प्रार्थना करता हूं कि आने वाले समय में आंध्र प्रदेश का और विकास होगा।
കേരളപ്പിറവി ദിനത്തിൽ കേരളത്തിലെ എന്റെ എല്ലാ സഹോദരി സഹോദരന്മാർക്കും ആശംസകൾ നേരുന്നു. കേരളജനതയുടെ സമൃദ്ധിക്കും നല്ല ആരോഗ്യത്തിനും വേണ്ടി ഞാൻ പ്രാർത്ഥിക്കുന്നു. മുന്നോട്ടുള്ള യാത്രയിൽ ഈ മനോഹരമായ സംസ്ഥാനം പുരോഗതിയുടെ പുതിയ ഉയരങ്ങൾ കീഴടക്കട്ടെ. pic.twitter.com/FqPtbBxf6j
— Amit Shah (@AmitShah) November 1, 2022
ये भी पढ़ें:-भारत के ‘स्टील मैन’ जमशेद जे ईरानी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
