बहराइच: नव सृजित नगर पंचायत में आवास के लिए सर्वे शुरू

बहराइच: नव सृजित नगर पंचायत में आवास के लिए सर्वे शुरू

अमृत विचार, बहराइच। शासन की ओर से हाल ही में रूपईडीहा को नगर पंचायत बनाया गया है। इससे नगर में निवास करने वाले लोगों का सर्वे कार्य कर्मचारियों ने शुरू कर दिया है। नगर पंचायत में निवास करने वाले 120 लोगों के कागजात जमा कराये गए।

भारत नेपाल सीमा पर बसे रूपईडीहा कस्बे को प्रदेश सरकार ने नगर पंचायत बनाया है। नगर पंचायत बनने के साथ ही कस्बे के लोगों को आवास की योजना से अच्छादित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। शनिवार को रुपईडीहा नगर में रामजानकी मंदिर के पास रामजानकी वार्ड नंबर 10 में लगभग 120 पात्र लोगों का आवास के लिए कागजात जमा किए गए। जिसमें पात्र लोगों से आधार कार्ड, बैंक पासबुक जमा करके उन लोगों को रसीद दी गई। साथ ही लोगों के फोटो खींच कर फाइल बनाई गई। कर्मियों ने बताया कि अगर आप पात्र हैं तो आपको सरकार द्वारा आवास जरूर दिया जाएगा। मालूम हो कि भाजपा के सक्रिय सदस्य एवं नगर अध्यक्ष रतन अग्रवाल के प्रयास से सभी पात्र लोगों के फार्म भरे गए। इससे कस्बे के लोगों में खुशी है।

ताजा समाचार

बाराबंकी: भाजपा पर अरविंद सिंह गोप का निशाना, बोले- मोदी सरकार ने खून के आंसू रुलाया
Lok Sabha Elections 2024: फतेहपुर सीकरी में सुबह 7 बजे से मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 14% वोटिंग
हरदोई: भाई ने किया शादी से इनकार तो बिन बारात दूल्हे के घर पहुंची दुल्हन, मंदिर में रचाई शादी, जानें पूरा मामला
Good News : खाड़ी देशों में व्यंजनों का जायका बढ़ाने को रामपुर की हरी मिर्च का लगेगा तड़का, जानिए क्या बोले किसान?
Lok Sabha Elections 2024: हाथरस में मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 13.88 प्रतिशत वोटिंग
लोकसभा चुनाव 2024: इंजीनियर, डॉक्टर से लेकर कक्षा पांच पास प्रत्याशियों को है सांसद बनने की इच्छा