बहराइच : पत्नी मायके गई तो पति ने जहर खाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। कोतवाली देहात क्षेत्र के मसीहाबाद गांव निवासी एक महिला अपने इकलौते भाई की शादी समारोह में शामिल होने के लिए मायके चली गई। इससे नाराज पति ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली देहात के मसीहाबाद गांव निवासी सुरेश कुमार ( 25) का विवाह क्षेत्र के असरौरा गांव निवासी सुनीता के साथ हुई थी। पति और पत्नी हंसी खुशी रहते थे। सुरेश कुमार की ससुराल में साले की शादी तय हुई। जिस पर पत्नी ने चलने की बात कही। सुरेश ने इससे इंकार कर दिया। पत्नी सुनीता ने अकेले भाई की शादी में चलने की जिद की। पति के न जाने पर सुनीता अपने मायके चली गई।

बुधवार को सुरेश अपने घर पर अकेला था। उसने पत्नी के उठाए कदम से नाराज होकर जहर खाकर जान दे दी। सूचना पर पत्नी मायके से ससुराल रोते बिलखते पहुंची। पुलिस को घटना की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक बीके मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पत्नी से कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर युवक ने आत्महत्या की है।

यह भी पढ़ें: बाराबंकी: रात को सोते समय भतीजी को उठा ले गया मौसा, खेत में दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम

संबंधित समाचार