पेरू के लोकतांत्रिक इतिहास में पहली बार महिला राष्ट्रपति बनीं डीना बोलुआर्टे, पेड्रो कैस्टिलो को पद से हटाया

पेरू कांग्रेस ने पेड्रो कैस्टिलो के खिलाफ महाभियोग चलाकर उन्हें पद से हटा दिया

पेरू के लोकतांत्रिक इतिहास में पहली बार महिला राष्ट्रपति बनीं डीना बोलुआर्टे, पेड्रो कैस्टिलो को पद से हटाया

लीमा। राजनीतिक उथल-पुथल के बीच पेरू में राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को पद से हटा दिया है। उनकी जगह उपराष्ट्रपति डीना बोलुआर्टे को देश का अगला राष्ट्रपति बनाया गया है। डीना पेरू के लोकतांत्रिक इतिहास में राष्ट्रपति पद संभालने वाली पहली महिला बन गई हैं। वे 2026 तक पद पर रहेंगी। 

पेड्रो ने देश में संसद को भंग करने और इमरजेंसी सरकार बनाने की कोशिश की थी, जिसके बाद पेरू कांग्रेस ने उनके खिलाफ महाभियोग चलाकर उन्हें पद से हटा दिया। पेरू की 130 सदस्यीय कांग्रेस में राष्ट्रपति पेड्रो को पद से हटाने के लिए 101 विधायकों ने वोटिंग की। वोटिंग के दौरान महाभियोग के पक्ष में 101 वोट पड़े, जबकि इसके खिलाफ सिर्फ छह वोट पड़े।  वहीं, 10 सांसदों ने इस प्रक्रिया से दूरी बनाए रखी।

संसद भंग करने के पेड्रो कैस्टिलो के फैसले की आलोचना
राष्ट्रपति बोलुआर्टे ने अपने पहले ही भाषण में संसद भंग करने के पेड्रो कैस्टिलो के फैसले की आलोचना की। बोलुआर्टे ने सांसदों से देश में एक 'यूनिटी गवर्नमेंट (एकता सरकार) बनाने का आग्रह किया। राष्ट्रपति डीना ने सभी दलों से राजनीतिक संघर्ष विराम का आह्वान करते हुए कि वह एकता सरकार के लिए व्यापक बातचीत करेंगी।  

ये भी पढ़ें :  ड्रोन-मिसाइल आपूर्ति के लिए ईरान की मदद ले सकता है रूस, अमेरिकी अधिकारियों ने दी जानकारी