लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने थामा सपा का झंडा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी द्वारा मिल्कीपुर क्षेत्र के इनायत नगर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की। सभी को इंडिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद व सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने सदस्यता दिलाई।

मुख्य रूप से विपिन तिवारी, हरनाथ यादव, सत्यबक्स तिवारी, पंकज पाठक, चिरकुट पासी, रामचंद्र विश्वकर्मा, शेर बहादुर यादव, सुनील तिवारी, परवाज अहमद आदि शामिल हैं। जिला महासचिव बख्तियार खान, विधानसभा अध्यक्ष पृथ्वीराज यादव, प्रदेश सचिव छोटे लाल यादव, डॉ माखनलाल यादव, जिला पंचायत प्रतिनिधि अजय रावत आदि लोग मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष ने बताया कि 30 अप्रैल को 11 बजे समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद नामांकन करेंगे।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली में नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू, पहले दिन आठ दल समेत 11 ने खरीदे 13 Nomination Letter

संबंधित समाचार