बहराइच: अज्ञात कारणों से लगी आग, तीन ग्रामीणों के घर जले, हजारों का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पयागपुर/बहराइच, अमृत विचार। क्षेत्र के गुरुचाही गांव में शुक्रवार शाम को तीन ग्रामीणों के फूस के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें ग्रामीणों की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। प्राप्त सूचना के अनुसार पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुरचाही में अज्ञात कारणों से आग लगने से किस्मत पुत्र मुनीस,कुलदीप पुत्र गंगाराम पाण्डेय तथा वेदप्रकाश पुत्र गोली के फूस के घर जलकर राख हो गये।

सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों व फायर विभाग के लोगों ने ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया।अग्निकांड से किसी प्रकार की जनहानि,पशुहानि नहीं है। थानाध्यक्ष कमलशंकर चतुर्वेदी ने बताया कि आग लगने की वजह स्पष्ट नही हो सकी है।घटना की सूचना राजस्व टीम को दे दी गयी है। एसडीएम दिनेश कुमार ने बताया कि क्षति रिपोर्ट के आधार पर आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: बाइक पर बैठी पत्नी का संतुलन बिगड़ा, सड़क पर गिरने से हुई मौत

 

संबंधित समाचार