लखनऊ: कांग्रेस नेताओं ने निकाली 'भारत जोड़ो यात्रा', कार्यकर्ताओं का उमड़ा जनसैलाब
अमृत विचार लखनऊ। कांग्रेस नेता और प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे की अगुवाई में आज भारत जोड़ो यात्रा राजधानी लखनऊ के चारबाग स्थित रंविद्रालाय से निकलकर नक्खास, चौक होते हुए लगभग 26 किलोमीटर की यात्रा तयकर शहीद स्मारक पहुँच कर भारत जोड़ो यात्रा का समापन हुआ। लखनऊ में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने देश का राष्ट्र ध्वज फहराकर किया। यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा को कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के समर्थन में किया जा रहा है। इस यात्रा को देश में फैली नफरत को खत्म करने के लिए किया जा रहा है।
बता दें कि बाराबंकी जिले में भारत जोड़ो यात्रा को पूरा कर लखनऊ पहुंचे कांग्रेस नेता नकुल दुबे का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ-साथ राष्ट्रगान भी हुआ। इसके अलावा ध्वज फहराने के बाद बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी और प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने माल्यार्पण भी किया और पद यात्रा की शुरुआत की। वहीं इस मौके पर सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर तेज आवाज में कांग्रेस और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के नाम से जय घोष के नारे भी लगाये।

प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश में सभी के दिलों में चल चुकी है, हिदुस्तान के सभी लोग कांग्रेस नेता राहुल गांघी के अगुवाई में चलने को तैयार है। देश की जनता को अब गुलामी सहन नहीं है, वो झूठ, फरेब करने वाली ताकतों को देश से बाहर करेंगे। देश को प्यार करने वाले लोग राहुल गाँधी के साथ कंधे से कन्धा मिलकर चलने को तैयार है।
ये भी पढ़े:- आम आदमी पार्टी कर रही यूपी पर फोकस, दिल्ली में चुनाव के बाद संजय सिंह ने दी कई जानकारी
