दिल्ली पहुंची भारत जोड़ो यात्रा : जब मां सोनिया से हुई राहुल की मुलाकात... तो यूं बनीं तस्वीरें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी शनिवार को दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं और थोड़ी दूर तक राहुल गांधी के साथ चलीं।

FkuKjxfVUAAfp73

यह दूसरी बार है, जब पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कन्याकुमारी से सितंबर में शुरू हुई इस पदयात्रा में हिस्सा लिया है। वह इससे पहले अक्टूबर में कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं।

सुबह में विश्राम के लिए यात्रा के यहां आश्रम चौक पहुंचने से पहले सोनिया गांधी ने चेहरे पर मास्क लगाकर अपने बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कुछ मिनट तक चहलकदमी की।

FkuKk1kVUAAdf18

भारत जोड़ो यात्रा शनिवार सुबह हरियाणा से दिल्ली में दाखिल हुई और बदरपुर री बॉर्डर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से इसका स्वागत किया । यात्रा के चलते दिल्ली के कुछ हिस्सों से यातायात जाम की सूचना मिली है। यह पदयात्रा शाम को लाल किले के पास रुकेगी। 

ये भी पढ़ें : Video : श्री स्वामीनारायण गुरुकुल का 75वां अमृत महोत्सव, PM मोदी बोले - भारत में ज्ञान ही सर्वोच्च उद्देश्य

संबंधित समाचार