रायबरेली : मवेशी में बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई कार , व्यवसायी के बेटे की मौत , दो घायल

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

अमृत विचार, सलोन/ रायबरेली रायबरेली प्रतापगढ़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर सूची चौकी के निकट आवारा मवेशी को बचाने में चक्कर स्विफ्ट कार पेड़ से टकरा गई।जिमसें हीरो मोटर एजेंशी  के मालिक के बेटे की दर्दनाक मौत गई। गाड़ी में सवार दो अन्य युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए।जिसमे एक को ट्रामा सेंटर रिफ़र किया गया।जबकि दूसरे युवक का जिला अस्पताल में इलाज में चल रहा है।पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली अंतर्गत कस्बा सलोन निवासी राजकुमार कौशल की जगतपुर रोड पर हीरो की बाइक एजेंशी है।रविवार देर शाम राजकुमार का सबसे छोटा लड़का सत्यम कौशल (32वर्ष) एजेंशी में काम करने वाले प्रशांत गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता,निवासी कस्बा सलोन, मयंक श्रीवास्तव पुत्र श्याम मोहन श्रीवास्तव निवासी इंदिरा नगर एजेंशी के किसी काम से रायबरेली गए हुए थे। रविवार की देर रात सत्यम कैशल अपने दोनो साथियो के साथ स्विफ्ट गाड़ियों से रायबरेली से लौट रहे थे।

सूची चौकी के निकट गौवंश को बचाने के चक्कर मे स्विफ्ट गाड़ी शीशम के पेड़ से टकरा गई।जिसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।सूची चौकी इंचार्ज अजीत प्रताप ने सभी घायलो को एम्बुलेंश से रायबरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया।वही एजेंशी के मालिक के बेटे सत्यम की इलाज के दौरान मौत हो गई।जबकि मयंक को हालात गम्भीर होने पर ट्रामा सेंटर रिफ़र कर दिया गया। प्रशांत का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।कोतवाली प्रभारी बृजेश राय ने बताया कि रविवार देर रात की घटना है।कस्बा निवासी व्यवसाई के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है।दो का इलाज चल रहा है।तहरीर मिली है।शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच : वन ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर असहायों को बांटे कंबल

टॉप न्यूज

PGI में डॉक्टरों की 98 नई भर्ती के लिए 28 तक जमा होंगे आवेदन... 41 विभागों में खाली पद, आरक्षित वर्ग के लिए विशेष अवसर
फीडबैक, शिकायतों के निस्तारण और स्कूलों में जागरूकता पर जोर... स्वच्छ रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचने के लिए नगर निगम ने कार्ययोजना की तैयार
कतार में लगे लाखों परिवारों को जल्द मिलेगा आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के आवेदनों का सत्यापन शुरू
वन्यजीवों की सुरक्षा सर्वोपरि...CM योगी ने दिए सख्त निर्देश: संवेदनशील क्षेत्रों में विकास अब वैज्ञानिक मानकों और पर्यावरण संतुलन के साथ होगा
Moradabad: पेनल्टी टैरिफ रिफंड का निर्णय निर्यातकों के लिए नया अवसर