लखनऊ : सिविल अस्पताल में 25 एसी के कॉपर पाइप चोरी, CMS ने दर्ज करायी रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल के मेल-फीमेल मेडिकल वार्ड की छत पर लगे 25 एसी के कॉपर पाइप चोरों ने पार कर दिए। सूचना मिलने पर हजरतगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के अनुसार आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि 7 अप्रैल को इलेक्ट्रीशियन सुरेंद्र कुमार ने पुरानी बिल्डिंग की छत पर लगे एसी आउटर के कॉपर पाइप गायब देखे। निरीक्षण में 25 पाइप चोरी होना पाया गया। इसके बाद उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई और आदेश पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

उधर महानगर के वॉयरलेस चौराहा स्थित पंजाब नेशनल बैंक को भी चोरों ने निशाना बनाया। शाखा प्रबंधक अजय कुमार के अनुसार 8 अप्रैल की रात चोर दो एसी के कॉपर पाइप और दो सिलिंग पंखे चोरी कर ले गए। साथ ही एटीएम और पासबुक प्रिंटर मशीन तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म