चीन के COVID-19 को रोकने के तौर तरीकों को लेकर चिंतिंत है अमेरिका : Joe Biden

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को कहा कि चीन द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अपनाए जा रहे तौर तरीकों से अमेरिका चिंतित है। राष्ट्रपति से पत्रकारों ने प्रश्न किया कि क्या वह चीन में संक्रमण के हालात से चिंतित हैं, तो उन्होंने कहा ‘‘हां’’। 

चीन में कोविड महामारी के मामलों में हो रही तेज वृद्धि को देखते हुए अमेरिका और भारत सहित कई देशों ने चीन से आने वाले यात्रियों पर पाबंदियां लगाई हैं। बाइडेन ने कहा, ‘‘ अगर आप चीन से आ रहे हैं, तो आपकी जांच होनी चाहिए। चीन नहीं कर रहा... मुझे पता है कि वे बेहद संवेदनशील है... हम सलाह देते हैं पर वे स्पष्टवादी कतई नहीं है।’’ 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने संवाददाताओं से कहा कि जब कोरोना वायरस का संक्रमण हर जगह फैल रहा है, ऐसे में चीन जैसे बड़े और विशाल आबादी वाले देश में वायरस के अतिरिक्त स्वरूपों के पैदा होने की भी आशंका है। 

प्राइस ने कहा, ‘‘ हमने देखा है कि नया स्वरूप दुनिया के किसी और हिस्से में पैदा हुआ और वह अमेरिका तक पहुंच गया।’’ इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि उसका मानना है कि चीन कोविड मामलों की सही तरीके से गिनती नहीं कर रहा है। 

ये भी पढ़ें:- Covid-19 Outbreak : चीन में कोरोना से हालात बेकाबू...मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच बीजिंग के अस्पतालों में बिस्तरों की कमी 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव