Uttarakhand News: 2015 में हुई दरोगा भर्ती धांधली में पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई, 20 दरोगा सस्पेंड

Uttarakhand News: 2015 में हुई दरोगा भर्ती धांधली में पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई, 20 दरोगा सस्पेंड

देहरादून, अमृत विचार। 2015 दरोगा सीधी भर्ती धांधली मामले में विजिलेंस की प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस मुख्यालय ने 20 दरोगा को निलंबित कर दिया है। 2015 में भर्ती हुए यह दरोगा जांच पूरी होने तक निलंबित रहेंगे। बता दें कि यूकेएसएसएसी मामले में जांच के दौरान 2015 में दरोगा सीधी भर्ती धांधली सामने आई थी। 

यह भी पढ़ें- Joshimath Crisis: जोशीमठ संकट पर सुनवाई के लिए ‘सुप्रीम’ इनकार, याचिकाकर्ता को HC जाने को कहा

पता चला था कि इस भर्ती में नकल करने के बाद दरोगा में सफलता पाई। इस मामले की जांच शासन के निर्देश पर विजिलेंस को दी गई थी। विजिलेंस सेक्टर हल्द्वानी मामले की जांच कर रहा है। परीक्षा पंतनगर विश्वविद्यालय ने कराई गई थी। विश्वविद्यालय के कुछ कर्मचारी भी शामिल हैं। 

8 अक्टूबर 2022 को दर्ज हुआ था मुकदमा
8 अक्टूबर 2022 को विजिलेंस हल्द्वानी सेक्टर में इस संबंध में मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमे में कुल 12 आरोपी हैं। एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने बताया कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मिली है। इसमें 20 दरोगा का नाम सामने आया है। सभी को सस्पेंड किया गया है।

 यह भी पढ़ें- Uttarakhand: अप्रैल- मई से शुरू हो सकती हैं समूह-ग की भर्तियां, UKSSSC को मिल सकती है जिम्मेदारी

ताजा समाचार

बरेली कॉलेज में प्रवेश की तैयारी शुरू, जल्द ही स्नातक में प्रवेश पंजीकरण के लिए खोला जाएगा पोर्टल
Bareilly News: राजर्षि मुक्त विश्वविद्यालय ने बीएड प्रवेश परीक्षा के आवेदन की तिथि 15 तक बढ़ाई
Bareilly News: रेलवे ने बढ़ाया सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों की दवाई का कोटा, बीपी और शुगर की तीन महीने की एक साथ ले सकेंगे दवाएं
लोकसभा चुनाव 2024: राष्ट्र-धर्म और आतंकवाद के मुद्दे से बरेली की सियासत को साध गए अमित शाह
Bareilly News: इलेक्ट्रिकल गुड्स निर्माता के गोदाम और कार्यालय में छापा, 1.35 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी
Bareilly News: अब मरीजों को ऑनलाइन मिलेगी पैथोलॉजी जांच रिपोर्ट