हल्द्वानी: झुग्गियों में लगी भीषण आग, कई झोपड़ियां जलकर हुईं राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

demo image

हल्द्वानी, अमृत विचार। देर रात 12 बजे बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे क्रॉसिंग के पास झुग्गियों में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार रेलवे क्रॉसिंग के पास चिराग अली शाह दरगाह के नजदीक झोपड़ियों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते मंजर बेहद भयावह हो गया और कई झोपड़ियां जलकर राख हो गई। 

सूचना पहुंची फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद भयावह आग को काबू किया गया। इससे पहले लोगों ने एक झोपड़ी भी ख़ुद से तोड़ी ताकि आग को अन्य झोपड़ियों तक पहुंचने से रोका जा सके। मौके पर अग्निशमन विभाग के दस्ते के अलावा हल्द्वानी विधायक सुमित ह्रदयेश, सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। आग किन कारणों से लगी अभी उसका पता नहीं चल पाया है। लेकिन बताया जा रहा है करीब 20 से 30 झोपड़ियां जलकर राख हो गई हैं।

ये भी पढ़ें- हल्द्वानी: 39 डिग्री सेल्सियस पारा, हल्द्वानी में चली लू...मौसम विभाग ने कहा, अभी तो ये शुरुआत है...

 

संबंधित समाचार