Bareilly News: इलेक्ट्रिकल गुड्स निर्माता के गोदाम और कार्यालय में छापा, 1.35 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इलेक्ट्रिकल गुड्स निर्माता के यहां छापेमारी के दौरान मौजूद जीएसटी विभाग की टीम

बरेली, अमृत विचार। इलेक्ट्रिकल गुड्स निर्माता के गोदाम और कार्यालय में गुरुवार को जीएसटी की टीम ने छापेमारी की। इससे हड़कंप मच गया। घंटों चली जांच में करीब 1 करोड़ 35 लाख रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी गई। करीब 3 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया गया है। व्यापारी ने मौके पर 55.50 लाख रुपये जमा कर दिए, जबकि जुर्माने की बाकी धनराशि जमा करने के लिए मोहलत दी गई है।

डिप्टी कमिश्नर अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि ज्वाइंट कमिश्नर अवधेश सिंह के निर्देश में जीएसटी की टीम गड़बड़ी के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। बताया कि गुरुवार को सूचना मिलने पर टीम ने सुरेश शर्मा नगर स्थित इलेक्ट्रिकल गुड्स निर्माता जितेंद्र के हेड ऑफिस और ट्रांसपोर्ट नगर में गोदाम पर छापेमारी की। बताया कि निर्माता बिजली के उपकरण जैसे लोहे के खंभे आदि को निर्मित कर बरेली से लेकर अन्य जिलों में सप्लाई करते हैं। सरकारी संस्थानों को भी सप्लाई का ठेका लेते हैं।

जांच में पाया गया कि व्यापारी की ओर से प्रतिवर्ष 10 करोड़ से अधिक का भुगतान सरकारी संस्थानों से प्राप्त किया जा रहा है, लेकिन अधिक मूल्य संवर्धन वाली कमोडिटी के निर्माता होने के बावजूद समस्त देय कर का समायोजन आईटीसी से किया जा रहा था। 

जांच में पाए गए तथ्यों के आधार पर 1 करोड़ 35 लाख रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी गई, जिसमें अलग से पेनाल्टी और टैक्स लगाकर करीब 3 करोड़ की देनदारी बनी है। डिप्टी कमिश्नर अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि 55.50 लाख रुपये व्यापारी ने मौके पर डीआरसी-3 के माध्यम से जमा किए, जबकि बाकी धनराशि जमा करने के लिए 20 मई तक का समय मांगा गया है।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: अब मरीजों को ऑनलाइन मिलेगी पैथोलॉजी जांच रिपोर्ट

 

 

 

संबंधित समाचार