बदायूं: अखिलेश की जनसभा में टूटा दूसरा मंच, 15 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। सपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा में न तो ज्यादा कार्यकर्ता और न ही पत्रकारों की बैठने की सही प्रकार से व्यवस्था की गई थी। बहुत से युवा टैंट के पाइप तो कोई ऊपर चढ़ा था। पत्रकार दीर्घा बनाई गई लेकिन पत्रकारों के बैठने के लिए कुर्सी की इंतजाम नहीं था। 

इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों के लिए भी सही व्यवस्था नहीं हुई। जिसके चलते वह पदाधिकारी मुख्य के अलावा बनाए गए दो  अन्य मंच पर जा चढ़े। सभा के दौरान ही एक मंच टूट गया। पदाधिकारी और कार्यकर्ता लकड़ी के नीचे दब गए। जिसमें 15 लोगों के चोटें आईं। रिजावान,  बबलू, नवेद, मिंटू, सुरेश पाल, अफसर अली आदि घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एक कार्यकर्ता का पैर भी टूटा है।

ये भी पढे़ं- बदायूं: बहू को विदा कराने आई गाड़ी से कुचलकर बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

संबंधित समाचार