Bareilly News: तीसरी बार फिर बनने जा रही मोदी सरकार-धर्मेंद्र कश्यप

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

बरेली, अमृत विचार। आंवला लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप ने बृहस्पतिवार को बिथरी चैनपुर और दातागंज क्षेत्र के कई गांवों में नुक्कड़ सभाएं कीं। उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने की अपील की।

धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि जनता अपने मत की शक्ति से आंवला लोकसभा क्षेत्र में एक बार फिर से कमल खिलाएगी और तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर विकसित राष्ट्र का निर्माण करेगी, इस पर उन्हें पूर्ण विश्वास है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जन जन तक भाजपा की उपलब्धियां पहुंचाने की भी अपील की। 

बिथरी चैनपुर विधायक राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन की कुदृष्टि मां-बहनों के मंगलसूत्र पर है। माताएं-बहनें एक-एक पैसा जोड़कर स्त्री धन के रूप में जेवर मंगलसूत्र, लॉकेट, गले का हार खरीदती हैं। यही हमारी मां-बहनों की अमानत होती है, जिसे वह अपनी आने वाली पीढ़ियों को विरासत में देती हैं। कांग्रेस की निगाह मां-बहनों की अमानत पर है। 

दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा पहले से ज्यादा मतों से जीत हासिल करेगी। वहीं उन्होंने देश में हो रहे लोकसभा चुनाव को ऐतिहासिक बताया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व एनडीए गठबंधन चार सौ से ज्यादा सीटें जीतेगा। 

उन्होंने कहा कि यह पहला चुनाव है जब देश की जनता ने अपना फैसला पहले ही सुना दिया है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख पति अरविंद चौहान, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र गुर्जर, पूर्व मंडल अध्यक्ष चरन सिंह लोधी, यशवीर सिंह लोधी, ठाकुर रंजन सिंह, लाल बहादुर पाठक, अमित सिंह, जितेंद्र सिंह, सिपट्टरलाल पाल, ठाकुर नन्हे लाल बराही समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: शहाबुद्दीन के बाद मौलाना तौकीर रजा की भी अपील- नोटा का दबाएं बटन

 

संबंधित समाचार