प्रख्यात असमिया कवि नीलमणि फूकन का निधन, गुवाहाटी के एक अस्पताल में ली अंतिम सांस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुवाहाटी। प्रख्यात असमिया कवि एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता नीलमणि फूकन का गुरुवार को यहां निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। उम्रजनित बीमारियों से जूझ रहे फूकन का गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) में सुबह करीब 11 बजकर 50 मिनट पर निधन हो गया। दस सितंबर 1933 को असम के डेरगांव में जन्में फूकन को 1997 में असम घाटी साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2020 में देश का सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार 56वां ज्ञानपीठ पुरस्कार से नवाजा गया था। उन्होंने विभिन्न यूरोपीय कविताओं का जापानी और असमिया में अनुवाद किया है।

ये भी पढे़ं- लेखन प्रतिरोध का एक रूप है : नोबेल पुरस्कार विजेता लेखक अब्दुलरजाक गुरनाह