संत कबीर नगर : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संत कबीर नगर। संत कबीर नगर जिले की पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में रेलवे के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को रविवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। महुली थाने के प्रभारी रजनीश कुमार राय ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया है कि झीगुरापार गांव निवासी यदुलाल (70) ने 16 दिसंबर को एक खेत में उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया।

राय ने बताया कि पीड़िता की मां ने घटना की जानकारी होने के बाद शनिवार को पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की और रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। राय ने बताया कि पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म