दिनेशपुरः पारंपरिक बीचों के संरक्षण के लिए निकाली जागरूकता रैली 

दिनेशपुरः पारंपरिक बीचों के संरक्षण के लिए निकाली जागरूकता रैली 

दिनेशपुरः अमृत विचार। महिला किसान अधिकार मंच एवं सबला संगठन ब्लॉक गदरपुर के नेतृत्व में बुक्सा जनजाति की महिलाओं ने विभिन्न पारंपरिक फसलों के बीजों के संरक्षण के लिए जागरूक रैली निकाली। रैली के दौरान महिलाओं द्वारा 'बीज प्रकृति की अनमोल विरासत, हम सब महिलाएं करेंगे इसकी हिफाजत', के महिलाओं द्वारा किए गए उद्घोष क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

बुधवार को ग्राम मदनापुर पंचायत भवन में महिला किसान अधिकार मंच व सबला संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू देवी के नेतृत्व में संगठन से जुड़ी महिलाएं एकत्र हुई। यहां से शुरू हुई जागरूक रैली बुक्सा जनजाति के गांव खटोला, चरनपुर, मदपुरी, खटोला, भजपुरी होते हुए मदनापुर में समाप्त हुई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए महिला किसान अधिकार मंच की लीडर हीरा जंगपांगी ने कहा कि फसल की बुवाई के लिए बीज प्रकृति की अनमोल विरासत है। 

उन्होंने कहा कि शासन द्वारा फसलों के बीजों की व्यवस्था के साथ बाजारों में मिलने वाले बीजों से फसलों की पैदावार कम हो रहा है। जबकि छोटी जोत के किसानों को लागत मूल्य के हिसाब से लाभ नहीं मिल रहा है। किसानों को शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य का लाभ नहीं मिलता। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महिला किसान मोर्चा मंच कि ब्लॉक अध्यक्षा गुड्डू देवी ने कहा कि मोटे अनाज का उत्पादन विलुप्त हो रहा है। 

लुप्त प्रजाति को बचाने के लिए बुक्सा महिलाओं द्वारा बीज बैंक की तैयारी पारंपरिक बीज जरूरी 'बीज बैंक' के माध्यम से बीजों का संरक्षण केन्द्र बनाकर विभिन्न पारंपरिक फसलों व अन्य सभी वनस्पतियों के बीजों का संरक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीजों को सुरक्षित रखने के लिए 'बीज बैंक' के लिए बुक्सा समुदाय की महिलाएं मिट्टी व भूसे के मिश्रण से छोटे -छोटे बर्तन बनाकर सुखाते हैं। उन बर्तनों में हर प्रकार के बीज रखकर जहां भोजन बनता है उस कमरे में रखा जाता है। 

उनका कहना था कि इन बर्तनों में रखे बीज में कीट नहीं लगता है। तारा देवी ने कहा कि विलुप्त हो रहे अनाज के बीजों को किसान अधिकार मंच की महिलाएं जनजाति के किसानों को अनाज के बदले में बीज उपलब्ध कराती है। उन्होंने बताया कि विगत कुछ वर्षों से जनजाति की महिलाएं कच्चे मकानों में बीज बैंक संचालित कर रही हैं, जिससे विलुप्त बीज 'बीज बैंक' के माध्यम से जनजाति के छोटी जोत के किसानों लाभ मिल रहा है। संचालन विद्या देवी व धर्म सिंह ने किया। 

इस मौके पर अतिथि अनिल रौतेला, बुक्सा नेता दान सिंह, राधा देवी, श्यामा देवी, कमला रानी, नीलम देवी, हिमानी, प्रिया, माया देवी, दीपा, शांति, गीता देवी, ललिता, सुन्दरी, सावित्री, तनुजा, जीवंती देवी, भावना देवी, मंजू, राधा, जशोदा देवी, जानकी देवी आदि महिलाएं शामिल रहीं।

ताजा समाचार

Loksabha election 2024: समाजवादी पार्टी ने EVM को लेकर कार्यकर्ताओं को दिया निर्देश, जब तक स्ट्रांग रूम...
Auraiya में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले- मोदी योगी सरकार ने देश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया...
Lok Sabha Elections 2024: तीसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक 50.71 प्रतिशत मतदान, पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा वोटिंग
बरेली:अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी को जमकर पीटा, महिला ने गुस्से में खाया जहरीला पदार्थ
Kanpur: डॉक्टरों ने दो हिस्सों में बंटी बच्चेदानी को फिर से किया एक; लेप्रोस्कोप विधि से किया गया सफल ऑपरेशन
दिल्ली: आम आदमी पार्टी के मुख्यालय के बाहर भाजपा का प्रदर्शन, उपराज्यपाल से की जांच कराने की मांग