हरदोई : ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में 12 वर्षीय बच्चे की मौत और पिता घायल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से हुआ हादसा

अमृत विचार, हरदोई। एम्बुलेंस-108 का पायलट अपने बेटे को इलाज के लिए उसे बाइक से ला रहा था।इसी बीच रास्ते में श्रीमऊ और साण्डी के बीच ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों ज़ख्मी हो गए। जिसमें पायलट के बेटे की मौत हो गई। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

बताया गया है कि कन्नौज ज़िले के गोसाईगंज के बनियानी पुरवा निवासी पंकज एम्बुलेंस-108 का पायलट है। शनिवार को वह अपने 12 वर्षीय बेटे सूरज का इलाज कराने के लिए बाइक से अस्पताल जा रहा था। इसी बीच रास्ते में श्रीमऊ और साण्डी के बीच ट्रैक्टर-ट्राली ने उसकी बाइक में ज़ोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पंकज और सूरज दोनों बुरी तरह ज़ख्मी हो गए। पंकज के दोनों पैर टूट गए।आनन-फानन में दोनों को मेडिकल कालेज लाया जा रहा था। इसी बीच सूरज ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

पंकज का इलाज चल रहा है। कन्नौज ज़िले का रहने वाला पंकज अपने बेटे सूरज को बे-पनाह चाहता था। पलक झपकते हुए हादसे में उसका लाडला नहीं रहा,इस बात को पंकज से छिपाया गया है। घर वालों का कहना है कि पंकज की हालत फिलहाल ठीक नहीं है,ऐसी वह अपने बेटे की मौत को बर्दाश्त नहीं कर सकेगा।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : सीएएल ने सात खिलाड़ियों पर की कार्रवाई, दो खिलाड़ी निलंबित

संबंधित समाचार