UP News: पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां जमानत पर रिहा, बिजनौर जेल में थे बंद 

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

रामपुर, अमृत विचार। 5 वर्ष से बिजनौर जेल में बंद पूर्व पालिका अध्यक्ष अजहर अहमद खां हाईकोर्ट से जमानत मिल गई और शनिवार की सुबह सपाई पूर्व पालिका अध्यक्ष को लेने के लिए बिजनौर जेल पहुंच गए थे। परवाना दाखिल होने के बाद सुबह पूर्व पालिका अध्यक्ष को जमानत पर रिहा कर दिया गया। जेल से बाहर आते ही सपाइयों ने उन्हें फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

शनिवार को अपराह्न में करीब 2 बजे पूर्व पालिका अध्यक्ष शहर के मोहल्ला कटरा जलालुद्दीन स्थित आवास पर पहुंच गए। जहां उनसे मिलने के लिए शहर के लोग पहुंच गए। सपा नेता आसिम खां ने उन्हें गले लगाकर उनकी रिहाई पर खुशी जताई। वर्ष 2012 में निकाय चुनाव में अजहर अहमद खां ने पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था और उन्हें जनता ने पालिका अध्यक्ष चुना  था। अजहर अहमद खां आजम खां के बहुत करीबी हैं।

इससे पहले वह सभासद भी रहे और वर्ष 2012 में पहली बार पालिका अध्यक्ष चुने गए। उनके पांच साल के कार्यकाल के दौरान नवाबी दौर की कई ऐतिहासिक इमारतें ध्वस्त करा दी गईं। नवाब गेट, बिलासपुर गेट, बरेली गेट, शाहबाद गेट, खुसरोबाग गेट समेत करीब 9 गेट ध्वस्त कराए गए इसके अलावा बी अम्मा गेट, बापू माल आदि निर्माण भी करया। वर्ष 2017 में रामपुर पालिका की सीट महिला के लिए आरक्षित हो गई और उनकी पत्नी फातिमा जबीं ने चुनाव जीत लिया।

सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद पूर्व पालिका अध्यक्ष अजहर अहमद खां पर कानूनी शिकंजा कसता गया। उनके ऊपर तोड़फोड़, मारपीट, लूट समेत कई आरोपों में कई मुकदमें दर्ज हो गए। फरार होने के कारण उनके घर की कुर्की हो गई थी इसके बाद अजहर अहमद खां सरेंडर हुए उन्हें कुछ दिन मुरादाबाद की जेल में रखा गया और इसके बाद बिजनौर जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। अजहर अहमद को जमानत मिलने के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

संबंधित समाचार