छत्तीसगढ़ में 12 जिलों के स्कूलों में मध्याह्न भोजन का हिस्सा बनेंगे मोटे अनाज 

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में मध्याह्न भोजन योजना के तहत अब स्कूली बच्चों को मोटे अनाज से बने भोजन दिए जाएंगे। एक सरकारी अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार रात को ट्वीट कर कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर मध्याह्न भोजन योजना में मोटे अनाज को शामिल करने का प्रस्ताव दिया था जिसे अब मंजूर कर लिया गया है। 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं केंद्र सरकार को शुक्रिया अदा करता हूं। अब राज्य के 12 जिलों में स्कूली बच्चों को सोया चिक्की की जगह सप्ताह में चार दिन मोटे अनाज पर आधारित भोजन दिए जाएंगे।’’ अधिकारी ने कहा कि राज्य लोक निर्देश निदेशालय ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत सोया चिक्की की जगह मोटे अनाज के उत्पाद वितरित करने के बारे में केंद्र को प्रस्ताव भेजा था, जिसे स्वीकृति मिल गई है। 

उन्होंने कहा कि अब मोटे अनाज आधारित खाद्य उत्पादों को राज्य के 12 जिलों में स्कूलों में हफ्ते में चार दिन वितरित किए जाएंगे। अधिकारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों को कुदो, कुटकी और रागी जैसे मोटे अनाजों को उगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है जिन्हें समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: सड़क निर्माण कार्य में शामिल मशीनों को नक्सलियों ने जलाया

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

योगी सरकार का बड़ा फैसला : यूपी के हर जिले में विकसित होंगे मॉडल तालाब, ग्रे वाटर और प्लास्टिक अपशिष्ट मुक्त होंगे गाँव 
कर्मचारियों का रुका वेतन : परिषद ने कृत्य को बताया अमानवीय, कहा - कंप्यूटर का ज्ञान नहीं, कीपैड मोबाइल से कैसे हो काम  
34 अरब डॉलर के पार हुआ टेलीकम्युनिकेशन कंपनियों का तीसरी तिमाही का राजस्व, TRAI की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
बिना एक्स्ट्रा फीस के करें 48 घंटे में Air tickets cancellation, DGCA ने बदला बड़ा रूल, नाम अपडेट करने पर नहीं लगेगा Additional Fees
Stock market closed : ऑटो-फार्मा में लिवाली के चलते बाजारों में उतार-चढ़ाव,  303 अंक की बढ़त में सेंसेक्स, निफ्टी में बदलाव