छत्तीसगढ़: सड़क निर्माण कार्य में शामिल मशीनों को नक्सलियों ने जलाया

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

कांकेर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सड़क निर्माण कार्य में लगी तीन मशीनों को महिला नक्सलियों ने जला दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पंखाजूर) धीरेंद्र पटेल ने कहा कि यह घटना शनिवार शाम को राज्य की राजधानी रायपुर से करीब 200 किलोमीटर दूर परतापुर थाना क्षेत्र के कामटेड़ा एवं गट्टाकल गांव के बीच हुई लेकिन उसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

ये भी पढ़ें - छत्तीसगढ़: रायगढ़ में लगेगा सोलर पावर प्लांट, 400 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश करेगी जिंदल

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत यह सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा था। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार, नक्सली वर्दी में हथियारबंद महिला नक्सलियों के एक समूह ने निर्माण स्थल पर धावा बोल दिया और वहां काम कर रहे लोगों को काम रोकने की धमकी दी तथा उनके मोबाइल फोन छिन लिए।

उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने इसके बाद एक मिक्चर मशीन सहित तीन मशीनों में आग लगा दी और वहां से फरार हो गए। पटेल ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम घटनास्थल पहुंची और दोषियों का पता लगाने के लिए तलाश अभियान शुरू किया।

पुलिस के मुताबिक, नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में सुरक्षा बलों पर हमले करके और सड़कों के निर्माण कार्य में शामिल वाहनों और मशीनों को नुकसान पहुंचाकर सड़क निर्माण कार्यों को अक्सर बाधित करने की कोशिश की है । इस संभाग में कांकेर समेत सात जिले हैं।

ये भी पढ़ें - छत्तीसगढ़: राजनीतिक दल के तीन लोगों की हत्या, NIA जांच का अनुरोध

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

योगी सरकार का बड़ा फैसला : यूपी के हर जिले में विकसित होंगे मॉडल तालाब, ग्रे वाटर और प्लास्टिक अपशिष्ट मुक्त होंगे गाँव 
कर्मचारियों का रुका वेतन : परिषद ने कृत्य को बताया अमानवीय, कहा - कंप्यूटर का ज्ञान नहीं, कीपैड मोबाइल से कैसे हो काम  
34 अरब डॉलर के पार हुआ टेलीकम्युनिकेशन कंपनियों का तीसरी तिमाही का राजस्व, TRAI की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
बिना एक्स्ट्रा फीस के करें 48 घंटे में Air tickets cancellation, DGCA ने बदला बड़ा रूल, नाम अपडेट करने पर नहीं लगेगा Additional Fees
Stock market closed : ऑटो-फार्मा में लिवाली के चलते बाजारों में उतार-चढ़ाव,  303 अंक की बढ़त में सेंसेक्स, निफ्टी में बदलाव