दुश्मन पर आग बरसाने को तैयार है भारत का PALM-400 ड्रोन, जानें इसकी खासियतें

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दुनिया एक अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हमारी भारतीय सेना के पास अब एक ऐसा हथियार आ चुका है जिसे देख दुश्मन काम रहा हैं। दरअसल, भारतीय सेना ने सिक्किम में प्रेसिशन अटैक लॉयटरिंग यानी PALM-400 हथियार का सफल परीक्षण किया हैं।

यह एक ड्रोन है जो कि दुश्मनों के इलाके मे जाकर भयंकर तबाही मचा सकता हैं। इस हथियार आर पी वी यानी रिमोटली पायलेटेड व्हीकल टेकनोलॉजी से लैस हैं। जो इस को और भी घातक बनाता हैं। चाहे बात रूस यूक्रेन युद्ध की करें या अजरबैजान हर जंग में इस हथियार को इस्तेमाल किया गया हैं। 

जाने इस हथियार की खासियतें

PALM-400 दूर से ही हमला करने में सक्षम होते हैं। इन्हें चलाने के लिए रिमोट का सहारा लेना होता है। ये हथियार दुश्मन के कैंप, बंकर, टैंक आदि को आसानी से उड़ा सकते हैं. या फिर सैन्य टुकड़ी को तितर-बितर कर सकते हैं। इस हथियार को एक कैनिस्टर की मदद से दागा जाता हैं। PALM-400 एक बार में 4000 फीट ऊंचाई और 120 मिनट तक की उड़ान भर सकता हैं। भारत में अना यह हथियार में थर्मोबेरिक वॉरहेड लगाया गया था। जो कि विस्फोट के बाद तेज आग और गर्मी पैदा करता है। 

उड़ान भरते समय इस में बहुत कम आवाज होती हैं। इस हथियार को सेना की भाषा में लॉयटरिंग म्यूनिशंस कहा जाता है। इस में सेंसर और कैमरे भी लगे है जो कि दुश्मन को देखते ही खत्म कर देते हैं। PALM-400 का वजन 50 किलोग्राम होता है। इसमें 10 किलोग्राम का वॉरहेड लगाया जा सकता है। इसकी रेंज 120 किलोमीटर है. यह दो घंटे तक लगातार उड़ान भर सकता है. इसमें एक इलेक्ट्रिकल इंजन लगा होता है, जो इसे गति प्रदान करता है। 

ये भी पढ़ें : बजट सत्र के दूसरे चरण से पहले सोमवार को विपक्षी दल खरगे के कार्यालय में बैठक करेंगे 

 

 

संबंधित समाचार