Eid ul-Azha: प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर कड़ी नजर...बरेली रेंज को सेक्टर, जोन और सुपर जोन में बांटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बकरीद को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने रेंज स्तर पर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। डीआईजी ने बताया कि पर्व को लेकर लगातार शांति समिति एवं धर्मगुरुओं के साथ बैठकें कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई है।

एलआईयू टीमें रहेंगी सक्रिय
बरेली रेंज के डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि रेंज के चारों जनपद बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं को सेक्टर, जोन और सुपर जोन में विभाजित कर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है। साथ ही एलआईयू की टीमें भी लगातार सक्रिय हैं और सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की गैर-परंपरागत गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी। केवल उन्हीं पशुओं की कुर्बानी की जाएगी जो प्रतिबंधित श्रेणी में नहीं आते। किसी भी नए स्थान पर कुर्बानी नहीं होगी और ऊंट की कुर्बानी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

धर्मगुरुओं से की ये अपील

प्रशासन की ओर से सभी धर्मगुरुओं से कहा गया है कि सार्वजनिक स्थलों और सड़कों पर नमाज न पढ़ी जाए। इस पर सभी धर्मगुरुओं ने सहमति जताते हुए पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया है। डीआईजी ने बताया कि पिछले वर्षों में विवादों में शामिल रहे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ गतिविधि या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कुर्बानी के बाद सफाई के निर्देश
डीआईजी ने कहा कि कुर्बानी के बाद अवशेष और खून को खुले में न फैलाने और नालियों में न बहाने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित स्थानों की तत्काल सफाई करने और अवशेषों को पूरी तरह ढककर नियमों के तहत निस्तारित किया जाए। बकरीद को लेकर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और किसी भी प्रकार का बवाल करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है।

रेंज में एसपी, सीओ और इंस्पेक्टर रहेंगे तैनात
बकरीद को लेकर बरेली रेंज के चारों जनपदों को 8 सुपर जोन, 30 जोन, 85 सेक्टर व 332 सब सेक्टर में विभाजित किया गया है। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक-11 क्षेत्राधिकारी-37 प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष-91, निरीक्षक-257, उनि/मउनि- 1741, मुख्य आरक्षी- 2578, आरक्षी-5712, महिला मुख्य आरक्षी/आरक्षी- 2033 कुल संख्या 12460 एवं मुख्यालय डीजी रिजर्व से 03 कम्पनी, 02 प्लाटून पीएसी एडीजी बरेली जोन रिजर्व से 01 कम्पनी पीएसी एवं रेन्ज रिजर्व की 03 कम्पनी पीएसी कुल- 07 कम्पनी, 02 प्लाटून पीएसी बल तैनात किया गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म