Saharanpur Crime News: पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ गोकश, सहारनपुर में इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना मिर्जापुर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गोकश अभियुक्त, पुलिस की गोली से घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा और तीन जिंदा कारतूस 315 बोर, गोकशी के उपकरण और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। 

बेहट की थाना प्रभारी प्रिया यादव ने बताया कि अपराध और गोकशी की रोकथाम के लिए जिले में पुलिस द्वारा गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार की रात थाना प्रभारी मिर्जापुर सूबे सिंह की टीम कासमपुर बिजलीघर के पास विकास नगर-सहारनपुर रोड पर चेकिंग कर रही थी। यादव ने बताया कि इसी दौरान एक मोटरसाइकिल तेज गति से आती दिखी। 

पुलिस टीम ने टॉर्च की रोशनी दिखाकर बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक नहीं रुकी। बाइक सवारों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया और बाइक को पाडली रजवाहे की तरफ मोड़ दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने पीछा किया तो रजवाहे से कुछ दूरी पर कच्चे चकरोड पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इसके बाद आम के बाग से बदमाश ने फिर पुलिस पर फायर किया। 

जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो बदमाश के दाएं पैर में लगी। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उसकी पहचान सलमान निवासी रायपुर, थाना मिर्जापुर के रूप में हुई है। यादव ने बताया कि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। उसकी गिरफ्तारी के लिए कॉम्बिंग अभियान चलाया गया है। गिरफ्तार सलमान थाना मिर्जापुर का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में गोकशी, लूट, चोरी और तस्करी के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। 

ये भी पढ़ें  : 
गोरखपुर-मुरादाबाद में बनेंगी अत्याधुनिक फिश मंडियां, प्रदेशभर में होगा जलाशयों और तालाबों का डिजिटल सर्वे 

 

संबंधित समाचार