बरेली : BDA पर आरोप-रामगंगा आवासीय योजना के नाम पर तोड़े जा रहे गरीबों के घर, आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) पर आरोप है कि रामगंगा आवासीय योजना के नाम पर आधा दर्जन गांवों के गरीब किसानों को बगैर नोटिस दिए मकान तोड़ रहा है। इस मामले को लेकर गुरुवार को आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने सेठ दामोदर स्वरूप पार्क पर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि एक तरफ सरकार गरीबों को मकान देने का काम कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ गरीब किसानों के मकान बगैर नोटिस दिए तोड़े जा रहे हैं। आरोप है कि रामगंगा आवासीय योजना के तहत बीडीए चंदपुर, डोहरिया, रामनगर गौटिया, बिचपुरी आदि गांव के गरीब किसानों के मकान का अधिग्रहण कर रही है, जो सरासर गलत है।

यह भी पढ़ें- बरेली : जंक्शन रोड से लेकर तहसील तक चला नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता