JPNIC को पार्किंग स्थल बनाये जाने को लेकर सपा का विरोध, LDA उपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : सपा लखनऊ महानगर ने लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार को ज्ञापन देकर मांग की है कि जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेपीएनआईसी) जिस मूल उद्देश्य के लिए बना है उसका ही पालन हो। सेन्टर के अधूरे काम पूरे किए जाएं तथा इसका अन्तर्राष्ट्रीय स्तर सुरक्षित रखा जाए। अगर पार्किंग स्थल बनाया गया तो सपा इस दुरूपयोग का विरोध करेगी।

ज्ञापन देने गए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे सपा महानगर अध्यक्ष फाकिर सिद्दीकी ने कहा कि सेंटर को पार्किंग स्थल बनाने के बजाय सांस्कृतिक, साहित्यिक तथा सामाजिक कार्यों में प्रयोग हो। सेंटर के अधूरे कामों के लिए बजट जारी किया जाए अन्यथा सपा इस दुरूपयोग का घोर विरोध करेगी।

ज्ञापन में कहा गया है कि जेपीएनआईसी की आधारशिला सन् 2012 में अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में गोमतीनगर लखनऊ में रखी थी। मगर वर्ष 2017 में सत्ता परिवर्तन के बाद आई भाजपा सरकार ने राजनीतिक विद्वेषवश इस संस्थान को बर्बाद करने का ही एजेंडा बना लिया हैं।

प्रतिमा पर अखिलेश यादव को माल्यार्पण करने से भी रोक दिया जाता है। अब जानकारी मिल रही है कि लखनऊ में 8 साल बाद जेपीएनआईसी के परिसर में पार्किंग स्थल बनेगा। इससे सेंटर को बहुत क्षति होगी और इसका मूल उद्देश्य ही नष्ट हो जाएगा।

ये भी पढ़ें : 
मुंबई की टीम ने लखनऊ की सफाई व्यवस्था का किया अध्ययन, PIL सुनवाई के लिए अध्ययन करने पहुंची है कमेटी

 

 

संबंधित समाचार