कुशीनगर में दर्दनाक हादसा : गंडक नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली, तीन महिलाओं की मौत, 18 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली के पलट जाने और गंडक नहर में गिर जाने से तीन महिलाओं की मौत हो गई और लगभग 18 व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। घटना बुधवार की रात करीब आठ बजे खड्डा थाना क्षेत्र के टोला सिसवा के पास हुई, जब लगभग 25 श्रद्धालुओं को ले जा रही ट्रॉली पलटकर नहर में गिर गई।

पुलिस के अनुसार, श्रद्धालु महराजगंज जिले के घुघली क्षेत्र के ममखोर बरहरा गांव से भैसहा घाट पर चैत्र रामनवमी वर्णी मेले में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी से संकेत मिलता है कि दुर्घटना तब हुई जब ट्रॉली को ट्रैक्टर से जोड़ने वाला हुक टूट गया, जिससे वह पलट गई और नहर में गिर गई। इस हादसे में कुल 21 लोग घायल हो गए और उन्हें कुशीनगर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मीरा देवी (57) को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि बाद में इलाज के दौरान दो और महिलाओं किस्मती देवी (51) और विमला (45) की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या तीन हो गई। खड्डा थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि कुछ यात्री ट्रॉली से कूदकर खुद को बचाने में कामयाब रहे। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच जारी है।

यह भी पड़ें ;-मुख्य सचिव के गेहूं खरीद-उर्वरक वितरण को लेकर सख्त निर्देश, पीएम किसान पंजीकरण अनिवार्य, केवल पीओएस से उर्वरक बिक्री

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म