मुख्य सचिव के गेहूं खरीद-उर्वरक वितरण को लेकर सख्त निर्देश, पीएम किसान पंजीकरण अनिवार्य, केवल पीओएस से उर्वरक बिक्री 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: मुख्य सचिव एसपी गोयल ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर गेहूं खरीद, किसान पंजीकरण और उर्वरक वितरण को लेकर सख्त निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद प्रभावी ढंग से संचालित हो और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की सुविधा के लिए अतिरिक्त क्रय केंद्र स्थापित किए जाएं। बिना पंजीकरण आए किसानों का मौके पर ही पंजीकरण कर खरीद सुनिश्चित करने को कहा गया।

गोयल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत सभी पात्र किसानों का पंजीकरण 30 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश दिए गए। इसके लिए 6 से 15 अप्रैल तक ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष अभियान चलाकर शिविर आयोजित किए जाएंगे।

मुख्य सचिव ने उर्वरक वितरण में पारदर्शिता पर जोर देते हुए कहा कि सब्सिडी युक्त उर्वरकों की बिक्री केवल पीओएस मशीनों के माध्यम से ही हो।

ये भी पढ़ें :
बारिश से झड़े आम के बौर, दहिया रोग बढ़ने की आशंका: पैदावार घटने की आशंका से बागवान परेशान

संबंधित समाचार