Moradabad: महीने भर से भटक रहा उपभोक्ता, मीटर नंबर में गड़बड़ी से सप्लाई 20 दिन से ठप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर के सिविल लाइन्स स्थित विद्युत वितरण खंड द्वितीय मीटर लगाने वाली कंपनी के कर्मचारियों द्वारा प्रीपेड मीटर लगाने में गड़बड़ी सामने आ रही है। एक उपभोक्ता के मीटर नंबर में त्रुटि पाई गई है। कपंनी के कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा मियां कॉलोनी निवासी परिवार को 20 दिन से अंधेरे में रहकर भुगतना पड़ा।

मियां कॉलोनी निवासी अशरफ ने बताया कि मीटर लगाने में हुई गड़बड़ी की शिकायत उन्होंने विद्युत केंद्र दस सराय में की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। एसडीओ ने बताया कि मीटर लगाने वाली कंपनी के कर्मचारियों ने गलत मीटर संख्या अपडेट कर दी। जिससे उपभोक्ता को बिलिंग और अन्य समस्या आने की आशंका है।उपभोक्ता ने बताया मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी लेकिन हल नहीं निकाला। 

अधीक्षण अभियंता ने प्रशांत कुमार ने बताया कि ऐसे में उपभोक्ताओं पहले 1912 पर अपनी परेशानी बताए। 1912 के संपर्क में मीटर लगाने वाली कंपनी के उच्चाधिकारी रहते हैं,जिससे समस्या का हल तत्काल हो जाएगा। इसके बाद कोई नहीं होता है कंपनी बाग लिप्टन क्लब के पास अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पहुंच कर जानकारी दें, 24 घंटे के अंदर इसका समाधान किया जाएगा।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज