Bareilly : नहीं होगी कन्फर्म बर्थ की टेंशन...छह ट्रेनें बरेली होकर गुजरेंगी इस समर सीजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गर्मी में अवकाश में ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे की तरफ से तैयारी शुरू कर दी गई है। बरेली होकर गुजरने वाली छह और ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियों की समय सारिणी जारी कर दी गई है। जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। गाड़ियों में टिकट बुकिंग खोल दी गई है।

मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि गाड़ी नंबर 04010 दिल्ली-सीतामढ़ी ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 16 अप्रैल से नौ जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को रात 11:05 बजे दिल्ली से चलने के बाद अगले दिन तड़के 4:10 बजे बरेली आएगी और रात 11:30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी। 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली ग्रीष्मकालीन गाड़ी प्रत्येक शुक्रवार को रात एक बजे सीतामढ़ी से चलने के बाद अगले दिन शाम 5:50 बजे बरेली आएगी और रात 11:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

 वही 04203 लखनऊ-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 20 अप्रैल 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को लखनऊ से सुबह 8:05 बजे चलने के बाद 11:20 बजे बरेली आएगी। 04204 नई दिल्ली-लखनऊ ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 20 अप्रैल से 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को रात 8:20 बजे नई दिल्ली से चलने के बाद 1:18 बजे बरेली आएगी। 04213 अयोध्या-आनंद विहार ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 16 अप्रैल से 17 मई और 28 मई से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार और गुरुवार को अयोध्या से शाम 6:20 बजे चलने के बाद रात 12:50 बजे बरेली आएगी।
इंसेट

ब्लॉक के चलते कई ट्रेनें होंगी प्रभावित
रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल के दिनकर ग्राम सिमरिया-गढ़हरा- बरौनी-तिलरथ स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्निलिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में प्री-नॉन इंटरलॉक एवं नॉन इंटरलॉक किये जाने के कारण गाड़ियों का रि-शिड्यूलिंग एवं नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा। जिसमें रि-शिड्यूलिंग पूर्णिया कोर्ट से 2 अप्रैल को चलने वाली 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस पूर्णिया कोर्ट से 160 मिनट, 3 अप्रैल, 2026 को 180 मिनट और 4 अप्रैल को 210 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी। 

अमृतसर से 01 एवं 02 अप्रैल, को चलने वाली 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस अमृतसर से 165 मिनट तथा 03 अप्रैल, 2026 को 195 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी। डिब्रुगढ़ से 1 एवं 02 अप्रैल को चलने वाली 15909 डिब्रुगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस मार्ग में 20 मिनट और 3 अप्रैल को 50 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। लालकुआं से 02 अप्रैल को चलने वाली 05060 लालकुआँ-कोलकाता विशेष गाड़ी मार्ग में 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता