यूपी में बड़ा निवेश : रक्षा के क्षेत्र में सशक्त पहचान दिलाएगा चित्रकूट, सीएम योगी ने BEL को 75 हेक्टेयर भूमि की आवंटित

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड क्षेत्र में रक्षा विनिर्माण के सुदृढ़ीकरण और औद्योगिक विकास को नयी दिशा देने के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को 75 हेक्टेयर भूमि आवंट कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मनोज जैन को भूमि का आवंटन पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि चित्रकूट रक्षा नोड का व्यवस्थित और चरणबद्ध विकास प्रदेश को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में एक सशक्त पहचान दिलाएगा। 

उन्होंने बताया कि मध्य भारत में रणनीतिक रूप से स्थित चित्रकूट, बेहतर लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी और अनुकूल भौगोलिक परिस्थितियों के कारण रक्षा उद्योग के लिए उभरता हुआ केंद्र बन रहा है।

इस परियोजना के तहत बीईएल लगभग 562.5 करोड़ रुपये का निवेश कर अत्याधुनिक राडार एवं वायु रक्षा प्रणालियों के निर्माण के लिए एक उन्नत विनिर्माण इकाई स्थापित करेगी। इससे 300 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की संभावना है, जबकि सहायक एवं एमएसएमई क्षेत्रों में भी बड़े पैमाने पर अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर विकसित होंगे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस इकाई की स्थापना से स्थानीय युवाओं को गुणवत्तापूर्ण रोजगार मिलेगा और रोजगार के लिए पलायन में कमी आएगी। साथ ही, यह परियोजना तकनीकी दक्षता, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देते हुए प्रदेश में आधुनिक औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि यह पहल 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगी और रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी उत्पादन क्षमता को बढ़ाएगी। 

इससे आयात पर निर्भरता घटेगी और देश में एक सशक्त रक्षा औद्योगिक ढांचा विकसित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि चित्रकूट, जो अब तक अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के लिए जाना जाता रहा है, अब रक्षा विनिर्माण के क्षेत्र में भी नई पहचान स्थापित करेगा। यह परियोजना क्षेत्रीय संतुलित विकास के साथ-साथ आधुनिक औद्योगिक प्रगति और पारंपरिक विरासत के समन्वय का उदाहरण बनेगी।

 ये भी पढ़ें :
लखनऊ-दिल्ली समेत देहरादून का सफर हुआ महंगा, टोल टैक्स बढ़ते ही रोडवेज किराए में इजाफा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

बिना हेलमेट चलाई मोटरबाइक ... फिर खुद चालान काटने की अपील , देवरिया के भाजपा विधायक ने पुलिस प्रशासन को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की
मिशन 2027: आगामी चुनाव की रणनीति पर केंद्रित होगी राहुल गाँधी की यूपी की यात्रा, केरलम के बाद रायबरेली और अमेठी में कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा 
वाराणसी के काल भैरव में श्रद्धालुओं से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज; गुजरात निवासी से बदसुलूकी पर जांच के आदेश
Bareilly: कम-पढ़े लिखे बॉयफ्रेंड को पसंद नहीं था नीतू किसी और से बात करे
UP Political News: मंत्रियों को 8वें दिन विभाग आवंटित, भूपेंद्र चौधरी को MSME तो मनोज पांडेय को खाद्य एवं रसद मंत्रालय