आज का राशिफल। 29 मार्च, 2023

आज का राशिफल। 29 मार्च, 2023

मेष

आज जॉब में वेतन बढ़ने की संभावना बन रही है। व्यक्तिगत समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में सम्मिलित हो सकते हैं। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे।

वृष

आज अचल संपत्ति की डील से आपको लाभ मिलेगा। कोई मनोवांछित कार्य पूरा हो सकता है। आपकी प्रबंधन क्षमता में वृद्धि होगी। सेहत की परेशानियों का निदान होगा। शेयर मार्केट में निवेश लाभकारी होगा।

मिथुन

आज बॉस आपके काम से बहुत प्रसन्न रहेंगे। नए काम को शुरू करने में भाग्य का सहयोग मिलेगा। छात्र उच्च शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। व्यापार में उधारी करने से बचना चाहिए। समझदारी से आप समस्याओं का हल निकाल लेंगे।

कर्क

आज आपको कारोबार में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़े भावुक रहेंगे। धार्मिक मामलों में सक्रिय रहेंगे।

सिंह

आज पार्टनरशिप को लेकर आपको ध्यान देना पड़ेगा। प्रणय स‍ंबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। विदेशी स्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के माध्यम से आपको लाभ प्राप्त होगा। बच्चों के साथ आप काफी अच्छा समय बिताएंगे।

कन्या

आज घर से दूर जॉब करने वालों की आय में वृद्धि होगी। समाज में आपकी छवि का विकास होगा। परिजनों की सलाह को गंभीरता से लें। सरकारी कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी। सहकर्मियों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा।

तुला

आज प्रोफेशनल मामलों के लिए दिन बहुत अच्छा है। कानूनी मामलों में बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापार की परेशानियां दूर होंगी। अचानक धन लाभ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में आपको उत्तम परिणाम प्राप्त होगा।

वृश्चिक

आज अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं। दोस्तों के साथ अनुभव बांटने का अवसर मिलेगा। नए व्यवसाय की प्लानिंग करना उचित नहीं है। निकटवर्ती संबंधों में दरार आ सकती है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। बेवजह की बातों पर ध्यान न दें।

धनु

आज नई-नई जानकारियां जुटाने को लेकर प्रवृत्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके विजन से लोग प्रभावित रहेंगे। विवाह योग्य जातकों को विवाह के प्रस्ताव मिलने की संभावना बन रही है। सामाजिक जीवन में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।

मकर

आज आपके जीवन में नया बदलाव आ सकता है। किसी जरूरी काम के लिए लोन लेना पड़ेगा। घर पर ऑफिस का काम करना पड़ सकता है। निजी रिश्तों में कुछ दूरी का अनुभव करेंगे। खांसी-जुकाम की समस्या हो सकती है।

कुंभ


आज कमीशन से आपको धन प्राप्त होगा। संतान को करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों का दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। किसी पारिवारिक कार्यक्रम के लिए आपको निमंत्रण प्राप्त होगा।

मीन

आज खर्चों की अधिकता आपको बहुत परेशान करेगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। मन में अकेलापन और उदासी का भाव रहेगा। अपने काम की गुणवत्ता से समझौता करना उचित नहीं है। अपने शुभचिंतकों से सलाह अवश्य लें।