अमरोहा: जिले में रिकॉर्ड मतदान, बोले जिलाध्यक्ष- सभी के सामुहिक प्रयासों से ऐसा हुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। भाजपा के जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अच्छा मतदान हुआ है। उन्होनें पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना की। 

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के सामुहिक प्रयासों से ही जिले में रिकॉर्ड मतदान हुआ है। कहा कि चुनाव में भाजपा की मजबूत स्थिति है। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारी, सभी मंडलों के अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रदेश तथा केंद्र की सरकारों के द्वारा जनकल्याणकारी योजना के बारे में बताया। तथा सभी क्षेत्रों में विकास कर मतदाता मोदी तथा योगी से प्रभावित हुए।

उन्होंने कहा कि इसमें सभी बूथ के अध्यक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस अवसर पर हसनपुर नगर पालिका अध्यक्ष राजपाल सैनी, जिला महामंत्री अभिनव कौशिक, जिला उपाध्यक्ष शरद गर्ग, भूप सिंह बेनीवाल, कृष्ण कुमार, मयंक अग्रवाल, अतुल चौधरी, चंद्रभान भाटी, राकेश वर्मा, रमेश कलाल, पिंकी रानी, मनोज शर्मा, हिमांशु त्यागी, वीर सिंह सैनी, शुभम चौधरी, गौरव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- अमरोहा : हाईवे पर कार में लगी अचानक आग, चालक ने कूदकर बचाई जान...देखें VIDEO

संबंधित समाचार